धनवार: महाविद्यालय में बन रहे ऑडिटोरियम और एक्टिविटी सेंटर का पूर्व सांसद ने किया निरीक्षण
आदर्श महाविद्यालय राजधनवार में अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और यूथ एक्टिविटी सेंटर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। शेष बचे कार्यों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार को कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ. रविन्द्र कुमार राय ने स्थल का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की और तस्वीरें साझा कीं।