बागपत: भाकियू अखंड ने डंपर चालक की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली में किया प्रदर्शन
बागपत कोतवाली में भारतीय किसान यूनियन अखंड के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को करीब दोपहर 12:30 बजे पीड़ित परिवार के साथ न्याय की मांग को लेकर पहुंचे। संगठन के लोगों ने 30 तारीख की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पुराना कस्बा निवासी साहिल और सदाब उर्फ भूरा के लिए कार्रवाई की मांग उठाई। परिजनों ने आरोप लगाया कि तेज रफ्तार डंपर चालक की