सिकंदराराऊ: सिकंद्राराऊ से लापता युवती का वीडियो हुआ वायरल, युवती ने बालिग होने का दावा करते हुए परिजनों से न ढूंढने की अपील की
सिकंदरा राऊ कस्बे की एक युवती लापता हो गई थी। परिजनों के द्वारा दूसरे समुदाय के युवक पर बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया था साथ ही युवती को नाबालिक बताया था। अब युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें उसने खुद को बालिग होने का दावा करते हुए परिजनों से उसे ना ढूंढने की अपील की है।