अतरी: सारसु गांव के बधार में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Atri, Gaya | Jun 29, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के मोहड़ा प्रखंड अंतर्गत सारसु गांव के बधार में सोमवार की शाम एक युवक का शव पेड़ से फंदे में लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के विजय मांझी के 20 वर्षीय पुत्र कारू मांझी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद मामले की सूचना अतरी थाना को दी गई।