बिंदकी: बिंदकी कोतवाली पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर, कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त अखिलेश यादव निवासी कालूखेड़ा मजरे ठिठौरा कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार की दोपहर करीब 12:00 बजे कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया। बताते चले की वारंटी अभियुक्त एक वर्ष पहले मलवा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को भगा ले गया था।