बागपत: थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए निकाला गया कैंडल मार्च
Baghpat, Bagpat | Apr 19, 2026 किसान कांग्रेस के प्रदेश महा सचिव इमरान इदरीसी के नेतृत्व में शनिवार की रात करीब साढे नौ बजे थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला गया। कहा कि 7 दिन भी जाने के बावजूद भी मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी ना होना प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।