कुरसाकांटा: कपड़फोडा़ बाजार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 8 दुकानें जलकर राख, 50 लाख से अधिक का हुआ नुकसान
कुर्साकांटा थाना क्षेत्र में कपड़फोडा़ बाजार में सुबह आग लगने से अफरातफरी मच गई। यह घटना करीब 6 बजे सुबह की है, जब कपड़फोडा़ बजार में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक एक दुकान में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने 8 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। इस हादसे में आठ दुकानें जिसमें सीएसपी, कपड़ा, टेलर, फर्नीचर, होटल, मनिहारा, स्