कुरसाकांटा: कुर्साकांटा प्रखंड के ऐतिहासिक धर्मस्थल सुन्दरनाथ धाम में शनिवार की संध्या सुंदरी मठ न्यास समिति की बैठक आयोजित हुई
कुर्साकांटा प्रखंड के ऐतिहासिक धर्मस्थल सुन्दरनाथ धाम में शनिवार की संध्या सुंदरी मठ न्यास समिति की बैठक हुई। यह वर्ष 2024 की अंतिम बैठक थी। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह विधायक विजय कुमार मंडल व संचालन सदस्य एचके सिंह ने किया। बैठक में अंचल अधिकारी आलोक कुमार, प्रभारी अंचल निरीक्षक कमरुल होदा, अंचल अमीन, राजस्व कर्मचारी, पूर्व उप प्रमुख मुन्ना मंडल, मु