दमोह: बकरे के मांस की जगह गौमांस देने का आरोप, हिंदू संगठनों का कोतवाली में प्रदर्शन, सागर और जबलपुर भेजे गए सैंपल
Damoh, Damoh | May 30, 2026 दमोह धर्मपुरा निवासी ऑटो चालक लकी अहिरवार ने गोलू कुरैशी पर बकरे के मांस की जगह संदिग्ध मांस देने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद हिंदू संगठन और गौसेवक कोतवाली पहुंचे तथा कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मांस जब्त कर जांच के लिए पशु चिकित्सा विभाग को सौंप दिया है। सैंपल सागर और जबलपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्यवाही होगी।