दमयंती नगर: महंगाई के खिलाफ कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस, बिजली, पेट्रोल के दाम घटाने की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
दमोह में बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष मानक पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर और बिजली के बढ़ते दामों को कम करने की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है और सरकार को तुरंत राहत के कदम उठाने चाहिए।