चूरू: जुहारपुरा में मधुमक्खियों के हमले में 3 वर्षीय मासूम सहित 4 लोग घायल
Churu, Churu | Apr 2, 2026 जुहारपुरा गांव में इसबगोल की फसल काट रहे किसानों पर गुरुवार सुबह मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हादसे में 3 वर्षीय मासूम लक्ष्य सहित चार लोग घायल हो गए। खेत में चाय बनाते समय उठे धुएं से मधुमक्खियां उत्तेजित हो गईं और हमला कर दिया। उस समय मासूम चारपाई पर सो रहा था।