स्याना: तहसील कार्यालय पर निबंधन विभाग के निजीकरण के खिलाफ अधिवक्ताओं ने जमकर गरजे, प्रस्ताव वापस लेने की मांग की
Siyana, Bulandshahr | Jun 22, 2026
तहसील कार्यालय पर निबंधन विभाग के निजीकरण पर अधिवक्ता जमकर गरजे। वही सरकार से तत्काल निर्णय को वापस लेने की मांग की। सोमवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ता एकत्रित हुए जहां अधिवक्ताओं ने निजीकरण के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वहीं सरकार से तत्काल निर्णय को वापस लेने की मांग की है।