बहेड़ी: मितीपुर गांव के पास नाले में मिले गौ वंशीय पशुओं के अवशेष, मौके पर पहुंची पुलिस, गौ रक्षक दल के लोगों में रोष
बहेड़ी थाना क्षेत्र के मितीपुर गांव के पास नाले में आज गौ वंशीय पशु के अवशेष देखे जाने से हड़कंप मच गया देखते ही देखते मौके पर गौ रक्षकों के साथ साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी गई उधर सूचना मिलते ही बहेड़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा आनन फानन में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अवशेषों को जमीन में दबवाया गया।