राजौरी गार्डन: तिलक नगर से साउथ वेस्ट एंटी स्नैचिंग सेल ने लूटपाट के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को किया गिरफ्तार
साउथ वेस्ट ज़िले की एंटी स्नैचिंग सेल ने लूटपाट के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को तिलक नगर की हरिजन बस्ती से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम संदीप उर्फ़ लव कुश है जो तिलक नगर का ही रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ साल 2018 में सागरपुर थाने में एक लूटपाट करने का मामला दर्ज़ हुआ था जिसके चलते यह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल बदल कर र