घोड़ाडोंगरी: विधायक गंगा उइके का शादी में डांस करते वीडियो वायरल, समर्थकों ने बताया सहज स्वभाव
मंगलवार सुबह। क्षेत्र की विधायक गंगा उइके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक स्थानीय शादी समारोह में डांस करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हाल ही में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम का है, जहां विधायक आम लोगों के बीच घुल-मिलकर कार्यक्रम का हिस्सा बनीं।