शेखपुरा के बाजितपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में तेजस इंडिया हैकाथॉन 2026 का भव्य शुभारंभ।
आज दिनांक 18.09.2026 को शेखपुरा जिले के बाजितपुर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (इंजीनियरिंग कॉलेज) में 'तेजस इंडिया हैकाथॉन 2026' कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी, शेखपुरा श्री शेखर आनंद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम के प्रारंभ में हरित एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त महोदय को 'जल-जीवन-हरियाली' का प्रतीक चिह्न पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने कहा कि युवाओं के पास नई सोच, तकनीकी क्षमता और समस्याओं का समाधान खोजने का अद्भुत सामर्थ्य है। उन्होंने कहा है कि किसी भी बड़े बदलाव या कार्य की शुरुआत एक छोटे से विचार से ही होती है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त, परिवहन, पर्यावरण, रोजगार और स्थानीय उद्योगों में आज भी नवाचार की अपार संभावनाएं हैं। जरूरी नहीं कि हर बड़ा स्टार्टअप किसी मेट्रो शहर से शुरू हो, शेखपुरा जैसे जिले से निकला एक बेहतरीन विचार भी राज्य और देश स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकता है। सरकार युवाओं को स्वरोजगार व उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार सहायता और मार्गदर्शन प्रदान कर रही है।
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर जिला प्रशासन, कॉलेज प्रशासन और उद्योग जगत की प्रमुख लोग उपस्थित रहे जिनमें उप विकास आयुक्त, शेखपुरा, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य
जिला उद्योग केंद्र, शेखपुरा के महाप्रबंधक श्री सहदेव दास
शांतिलाल स्वीट्स के संस्थापक श्री अर्जुन कुमार राय, जिला योजना पदाधिकारी एवं जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कॉलेज के शिक्षकगण, स्टार्टअप सेल की टीम एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं थीं।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों में हैकाथॉन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। प्रिंसपल के द्वारा कहा गया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में टीमवर्क, समस्या-समाधान और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने में अत्यंत सहायक सिद्ध होती हैं।