गुन्नौर: कस्बा बबराला के इंदिरा चौक पर महिला ने किया हंगामा, यातायात पुलिस चौकी की कुर्सियां सड़क पर फेंकी
बबराला थाना क्षेत्र के कस्बा बबराला के इंदिरा चौक पर गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक महिला यातायात पुलिस चौकी में घुस गई। महिला ने यातायात पुलिस चौकी में रखीं कुर्सियां उठाकर सड़क पर फेंक दीं। जिसके बाद महिला ने सड़क पर ईंट पत्थर लेकर जमकर हंगामा किया। वहां पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने महिला को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन महिला लगातार हंगामा करती रही।