शामली: वसूली की नीयत से गढ़ीपुख़्ता थानाध्यक्ष के खिलाफ फर्जी और भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Oct 2, 2026 शुक्रवार को एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को गढीपुख्ता थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी अशोक कुमार के विरुद्ध पुलिस से वसूली की नीयत से गंभीर एवं आपत्तिजनक आरोपी से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट प्रसारित की गई थी। एसपी ने बताया कि मामले में मेरठ जनपद के फलावदा निवासी कल्याण सिंह और शामली के हरड फतेहपुर गांव निवासी कमल सैनी को गिरफ्तार किया गया है।