कोईलवर: कोइलवर थाना क्षेत्र में यातायात विधि व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु भोजपुर के DM और SP ने किया भ्रमण
कोईलवर में जाम से निपटने हेतु और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बुधवार की सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 3:30 तक जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज के द्वारा अवैध बालू खनन एवं परिवहन की रोकथाम और यातायात विधि-व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन हेतु कोईलवर थाना क्षेत्र का विस्तृत भ्रमण किया गया।