सदर: मां गंगा बियर पीने का वीडियो वायरल, अधिवक्ता ने पुलिस आयुक्त से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की
Sadar, Varanasi | May 22, 2026 वाराणसी: मां गंगा के पावन तट पर कथित रूप से खुले आम बियर सेवन कर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में कार्रवाई की मांग उठी है। वाराणसी के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।