सासनी: नहर पुलिया के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को 30 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
Sasni, Hathras | Jun 13, 2026 जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण व तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सासनी कोतवाली प्रभारी ने मय पुलिस बल के साथ गांव लोहर्रा से पहले नहर पुलिया के पास से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 30 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। गिरफ्तारी के संबंध में कार्यवाही की जा रही है।