मेदिनीनगर (डालटनगंज): झारखंड स्थापना दिवस पर पलामु के स्कूलों में 11 से 14 नवंबर तक होंगे कई कार्यक्रम
झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पलामु जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 11 से 14 नवंबर तक कई तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने शुक्रवार की दोपहर करीब 12बजे बताया कि 11 से 14 नवंबर तक स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बीच झारखंड थीम पर भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कि