मेदिनीनगर (डालटनगंज): राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर पलामू में सामूहिक गायन, आईजी भी हुए शामिल
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में सामूहिक रूप से वंदे मातरम गायन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस सिलसिले में शुक्रवार सुबह 11 बजे पलामू के पुलिस लाइन मैदान में भी वंदे मातरम गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पलामू प्रक्षेत्र के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने भाग लिया।