मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू के बच्चे सीखेंगे रॉकेट लॉन्चिंग का प्रशिक्षण, इसरो की पहल से विज्ञान में बढ़ेगी रुचि
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के निर्देश पर पूरे देश में बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में अब पलामू जिले के बच्चे भी रॉकेट लॉन्च का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे रेड़मा स्थित देवम इंस्टीट्यूट में अंतरिक्ष ज्ञान केंद्र की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।