झारखंड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने मेदिनीनगर में शुक्रवार दोपहर 2 बजे एक प्रेस बयान जारी कर शहर थाना क्षेत्र के भट्ठी मुहल्ला शास्त्री नगर की बीएड छात्रा 28 वर्षीया आशा कुमारी पति संदीप कुमार की सड़क हादसे में मौत पर सरकार एवं पलामू जिला प्रशासन से 50 लाख रुपए मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की है।