सिराथू: पुलिस ने सौरई करनपुर चौराहा से गैंगस्टर अधिनियम के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना सैनी क्षेत्र के सौरई करनपुर चौराहा से पुलिस ने शनिवार 4 बजे एक शख्स को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया शख्स गैंगस्टर अधिनियम का वांछित अभियुक्त है।मंझनपुर थाना क्षेत्र के समदा का रहने वाला है।अभियुक्त का नाम समीर है जिस पर थाना सैनी में मुकदमा दर्ज था।समीर पर गैंगस्टर अधिनियम की धारा 2/3 दर्ज थी।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने न्यायालय चालान भेज दिया है।