सिराथू: टेंगाई में काटे जा रहे प्रतिबंधित हरे पेड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पर्यावरण को हो सकता है खतरा
सिराथू क्षेत्र के टेंगाई गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार शाम वायरल हुआ है।वायरल वीडियो की पब्लिक एप पुष्टि नहीं करता है।वीडियो में देखा जा सकता है कि महुवे का विशाल पेड़ काटा जा रहा है जो प्रतिबंधित पेड़ है।लगातार हो रही पेड़ों की कटान के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान हो सकता है। ऑक्सीजन की कमी के कारण कोरोना काल में कई लोगों की मौत हुई है।