सिराथू: सिराथू इलाके की मस्जिदों में रमज़ान के पहले दिन अदा की गई नमाज़, रोज़ेदारों और नमाज़ियों की दिखी भीड़
मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान रविवार से शुरू हो गया है इसके दृष्टिगत मस्जिदों में नमाजियों और रोजेदारों की भीड़ देखने को मिल रही है।सिराथू क्षेत्र के दारानगर और कड़ा में मस्जिदों में पांचो वक्त नमाजी मौजूद रहे हैं।रोजा खोलने के समय मस्जिदों में काफी रौनक देखी गई है।आम दिनों से ज्यादा संख्या में लोग रोजा रखकर नमाज अदा करने मस्जिद पहुंच रहे हैं।