सरैया: डोकरा में सड़क दुर्घटना में घायल 2 युवक में से एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
सरैया थाना क्षेत्र के डोकरा में सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से CHC पहुंचाया गया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान मोती चौक निवासी शिव कुमार के 23 वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार के रूप में हुआ है।