दाउदनगर: प्रखंड कार्यालय सभागार में सिंदुआर पंचायत के उप मुखिया का चुनाव हुआ, अविनाश कुमार निर्वाचित हुए उप मुखिया
प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को अपराह्न 3:00 बजे सिंदुआर पंचायत के उप मुखिया का चुनाव कराया गया।पर्यवेक्षक के रूप में दाउदनगर एसडीओ अमित राजन उपस्थित थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जफर इमाम ने निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई।अविनाश कुमार 6 मत लाकर उप मुखिया निर्वाचित हुए और इनके प्रतिद्वंद्धी अर्चना देवी को पांच मत मिले।