शाहजहांपुर: जैतीपुर थाना क्षेत्र के शाहबाद में तालाब में नहाने गए युवक की डूबकर हुई मौत, मंगलवार को शव का हुआ पोस्टमार्टम
थाना जैतीपुर क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी 20 साल का रामरतन सोमवार को दोस्तों के साथ शाहबाद में बनाए गए तालाब में नहाने गया था। तालाब में नहाने समय रामरतन की मौत हो गई। साथ में नहा रहे लोगों ने उसका शव तालाब से बाहर निकाला। उसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।