कोईलवर: गांधी टोला में टेंट हाउस दुकान में ताला तोड़कर हुई चोरी मामले में अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
गीधा थाना क्षेत्र के गांधी टोला में एक टेंट हाउस के गेट की कुंडी तोड़कर चोरों ने विगत शुक्रवार की देर रात करीब सात लाख रुपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली थी । इस मामले में गांधी टोला निवासी आदित्य टेंट हाउस के मालिक अरविंद कुमार ने मंगलवार को गिधा थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिक की के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।