पिंड्रा: कटेसर के यादव बंधुओं ने किया बाबा का जलाभिषेक
श्रावण मास के तीसरे रविवार अमावस्या को यादव बंधुओं ने परंपरा का निर्वाह करते हुए बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। हजारों की संख्या में पहुंचे यादव बंधुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के जल लेने पहुंचे। महादेव के जयकारों के साथ यादव बंधु आगे बढ़ते हुए ढ़ेरसीपुल से होते हुए गेट नंबर एक ढूंढिराज से धाम पहुंचे सभी ने बाबा विश्वनाथ को जलाभिषेक कर नमन किया।