खेरागढ़: खेरागढ़ में मामा को आई झपकी, बाइक हादसे में 6 वर्षीय मासूम की हुई मौत
खेरागढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। जगनेर निवासी गौरव (21) अपनी बहन बबीता और तीन भांजों—अक्षय (10), और जुड़वा भाई शिवांग व शौर्या (6)—को बाइक से उनके घर छोड़ने जा रहे थे। कोलुआ के पास गौरव को अचानक झपकी आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में सभी घायल हो गए, लेकिन शिवांग को गंभीर चोटें आ