टीकमगढ़: दमोह से आया 3000 क्विंटल घटिया गेहूं लौटाया: टीकमगढ़ में कीड़े और धुन लगा मिला अनाज
टीकमगढ़ में दमोह जिले से स्टॉक के लिए भेजा गया 3000 क्विंटल घटिया गुणवत्ता का गेहूं वापस लौटा दिया गया है। यह कार्रवाई वेयरहाउस कॉरपोरेशन के बड़ौरा घाट गोदाम में गेहूं की जांच की बाद की गई, जहां बड़ी मात्रा में गेहूं खराब पाया गया। कलेक्टर के निर्देश पर 3000 क्विंटल खराब गेहूं दमोह वापस भेज दिया गया।