डुमरा: मुहर्रम पर सीतामढ़ी पुलिस अलर्ट, ताजिया जुलूस को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुहर्रम पर्व के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ताजिया जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सीतामढ़ी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील स्थलों, जुलूस मार्गों और प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।