पटना ग्रामीण: पटना सिटी में 5 अप्रैल को 15वां श्री बालाजी गुणगान महोत्सव मनाया जाएगा
राधेश्याम परिवार सेवा संस्थान,पटना सिटी की ओर से 5 अप्रैल रविवार को श्री सनातन धर्म भवन में 15वां श्री बालाजी गुणगान महोत्सव आयोजित होगा। कार्यक्रम में 501 महिलाएं सामूहिक सुंदरकांड पाठ करेंगी। साथ ही श्री मेहंदीपुर बालाजी का दिव्य श्रृंगार, अखंड ज्योति और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। कार्यक्रम की जानकारी 4 अप्रैल दोपहर 3 बजे संस्थापिका शोभा गुप्ता ने प्रेस