शाजापुर: कलेक्टर ने बाल विवाह न करने की दी समझाइश
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास और पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने गुरुवार शाम 6 बजे शाजापुर के कुम्हार वाड़ा वार्ड नंबर 15 महादेव घाट में बाल विवाह की सूचना मिलने पर मौके पर जाकर दल द्वारा परिवारजनों को बाल विवाह नहीं करने की समझाईश दी गई एवं परिवार से विवाह नहीं करने की सहमति भी ली गई।