जगदलपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, गुंडाधुर सेवा डेरा के माध्यम से बदलेगा बस्तर के लोगों का जीवन स्तर
अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बस्तर के विकास, नक्सल उन्मूलन और आदिवासी सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार का विस्तृत विजन सामने रखा। उन्होंने कहा कि बस्तर अब बदलाव के दौर से गुजर रहा है और आने वाले पांच वर्षों में इसे विकास, समृद्धि और संतृप्ति के मॉडल के रूप में स्थापित किया जाएगा।