पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगमहरिया थाना क्षेत्र के निजामरूड्या गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर 25 वर्षीय विवाहिता उमा गोप ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घरेलू बात को लेकर उमा गोप का अपने परिजनों के साथ गहरा विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह काफी गुस्से और मानसिक तनाव में थी। इसी आक्रोश और गुस्से में आकर उसने खौफनाक कदम उठाया।