कुडू: लोहरदगा में पेसा कानून पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को मिली नई दिशा
Kuru, Lohardaga | Jan 23, 2025 लोहरदगा प्रखंड अंतर्गत राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला समिति के नेतृत्व में गुरुवार शाम 5:30 बजे एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार अधिनियम, 1996 (पेसा कानून) की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाना और ग्रामीणों को सशक्त बनाना था।