मेरठ: मुंडाली में लगातार निकल रहे अजगर, अब कोल गांव के खेत में दिखाई दिया विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में दहशत
Meerut, Meerut | Nov 8, 2026 मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में अजगर निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार दोपहर कोल गांव में काली नदी के पास खेत में विशालकाय अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए अजगर को सुरक्षित पकड़कर आबादी से दूर घने जंगल में छोड़ दिया।