कुंडम: ग्राम खंदिया में सट्टा पट्टी लिखते हुए आरोपी गिरफ्तार, ₹5060 और सट्टा पट्टी जब्त
कुंडम थाना पुलिस को मुखबिर के जरिये शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब सूचना मिली की एक व्यक्ति ग्राम खंदिया में अवैध लाभ अर्जित करने सट्टापट्टी लिख रहा है।सूचना पर मौके पर दबिश देते हुए गरीबा चक्रवती को गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से 5060 रु और सट्टापट्टी जब्त की गई।आरोपी के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई ।