भरतपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 5 और 6 जून को भरतपुर समेत पूर्वी राजस्थान में आंधी, तूफान और बारिश की संभावना है। बीकानेर, गंगानगर, चूरू, सीकर, जयपुर, टोंक, अलवर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर के साथ जोधपुर, पाली, उदयपुर, कोटा संभाग भी प्रभावित हो सकते हैं।