कानपुर: मानव श्रृंखला बनाकर आम बजट का विरोध करते हुए श्रम आयुक्त कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, श्रम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
आम बजट में श्रम संहिताओं को लागू किए जाने के विरोध में बुधवार 4 बजे केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच कानपुर के घटक दलों ने श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर मानव श्रृंखला बना कर विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए बजट श्रम संहिताओं की प्रतियां फूंक कर श्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आम बजट 2025-26 किसान व जनविरोधी नीतियों वाला है।