सोनो: मछिंद्रा गांव में घरेलू विवाद में आधा दर्जन लोगों ने महिला के साथ की मारपीट, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी
Sono, Jamui | May 23, 2024 झाझा थाना क्षेत्र के मछिंद्रा गांव में आधा दर्जन लोगों ने एक महिला के ऊपर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाना में केस दर्ज कराया है। गांव के नवीन शर्मा की पत्नी बिंदु कुमारी अपने घर पर थी इसी दौरान गांव के कुंदन कुमार रिंकू देवी साहित अन्य लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया इधर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी।