पहाड़ी: कैथवाड़ा में ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत 8 साइबर ठगों को किया गया गिरफ्तार
कैथवाड़ा बुधवार शाम 6 बजे संयुक्त गिरोह बनाकर ऑनलाइन ठगी करने वाले 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। कब्जे से 9 मोबाइल,14 फर्जी सिम कार्ड और ठगी की रकम से खरीदी गई 3 बाइक जब्त की गई। आरोपी फर्जी फेसबुक-व्हाट्सएप आईडी बनाकर सस्ते सामान बेचने, गलत खाते में पैसे आने का बहाना बनाने और यूट्यूबर के नाम पर गरीबों की मदद का झांसा देकर लोगों से ठगीं करते थे।