प्रतापगढ़: साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर के सख्त निर्देश, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और फील्ड मॉनिटरिंग पर जोर
प्रतापगढ़ में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने अधिकारियों को आमजन से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। आगामी मानसून को देखते हुए जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने, जलभर