कोंडागांव: कोंडागांव जिले में लाल झंडा लेकर गांव-गांव पहुंची सीपीआई, अधिकारों के लिए संघर्ष का आह्वान किया
संघर्ष के प्रतीक लाल झंडे के साथ सीपीआई जिला परिषद कोण्डागांव ने ब्लॉक कोण्डागांव और माकड़ी के विभिन्न गांवों में प्रदर्शन यात्रा निकाली। आज शनिवार दोपहर 3 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार इस यात्रा में कार्यकर्ता मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहनों से चिपावंड, मालगांव, अमरावती, बीजापुर, बड़े घोड़सोडा, किरमारी, बिंजोली सहित कई गांवों में पहुंचे। “लाल सलाम” के नारों के बीच