ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के गांधीनगर में हुई 18 लाख की चोरी पुलिस ने लिखी 26 हज़ार की रिपोर्ट एसपी से शिकायत
गांधीनगर ब्यौहारी के रहने वाले विवेक सोनी ने सोमवार को एसपी के पास पहुंच कर शिकायत सौंपते हुए बताया कि उनके घर में 18 लाख की चोरी हुई है ।जिसकी शिकायत करने वह थाने पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने केवल 26 हज़ार की चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है ।विवेक सोनी ने शिकायत कर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है और एफआईआर में सुधार करवाने की मांग की है।